आम मुद्दे
-
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लालकिला की प्रचीर से अपना 10 वां संबोधन दिया,मेरे परिवार के प्रयजनो का संबोधन सारे देशवासियों के हृदय को छू गया,प्रधान मंत्री अक्सर मेरे देश वासियो कह कर देश को संबोधित करतै थे लेकिन आज उन्होंने बड़े आत्मीय अंदाज में मेरे परिवार जनो कह कर संबोधित किया,परिवारवाद-भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण को देश के विकास में बाधा बताकर उसे समूल नष्ट करने की बात कही,अगले पांच वर्ष में देश विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनेगी यह विश्वास देकर 2024 के चुनाव के लिए जनता का आशीर्वाद मांगाऔर आजादी के 100 साल तक भारत विकसित देश बनेगा यह संकल्प लेकर अपनी बात समाप्त की आने वाला समय युवाशक्ति व महिलाओ के नेतृत्व का होगा ,भारत को आगे बढ़ने से अब कोई नहीं रोक सकेगा।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लालकिले की प्रचीर से देश के लिए गहरा संदेश दिया है ।मेरे परिवार के…
Read More » -
मंत्री न बनने पर हिमाचल में बहुत से विधायकों का रोष बढ़ता जा रहा है,मॉनसून सत्र के आते आते सुक्खू सरकार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं,एक ओर बाढ़ वर्षा से हुए नुकसान की भरपाई करना,दूसरी ओर मुख्य संसदीय सचिवों की नियुकि पर अगस्त में होने वाली सुनवाई व आने वाले निर्णय और अपने साथी विधायकों की बढ़ती नाराजगी सुक्खू सरकार की नींद उड़ा रही है हाल ही में दो विधायकों सुधीर शर्मा और राजेन्द्र राणा की मीडिया में आयी महाभारत वाली टिप्पणी यह बता रही है कि आने वाला समय आसान नहीं होगा ,मंत्रिमंडल में 3 खाली पदों को भरने में देरी से लगातार रोष बढ़ता जा रहा है मंत्रिमण्डल में स्थान पाने वालों का भी सब्र टूटता जा रहा है ।
सितंबर में होने वाले विधान सत्र से पहले कांग्रेस के कुछ विधायकों ने सरकार को आंखें दिखानी शुरू कर दी…
Read More » -
लोकसभा व राज्य सभा में विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव,विपक्ष पर ही चोट करेगा ,प्रधान मंत्री जब जवाब देंगे तो कइयों को पसीना आ जायेगा। दिल्ली सेवा बिल पर विपक्ष ने अपनी ताकत देख ली होगी,लोक सभा में आज भारतीय जनता पार्टी की ओर से सांसद निशिकांत दुबे ने चर्चा में सरकार का पक्ष रखा,जबकि कांग्रेस की ओर से गौरव गोगोई ने चर्चा प्रारंभ की;हालांकि चर्चाकारों में राहुल गांधी का नाम था लेकिन वह नहीं पहुँचे इस पर भी सत्तारूढ पार्टी के लोगों ने चुटकियां ली।प्रधान मंत्री का सीधा संदेश आखिरी बाल पर छक्का लगाने का समय- सभी सदस्य खुलकर चर्चा में भाग लें।
भारत की संसद इन दिनों विपक्ष द्वारा सरकार के खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर गर्मागर्म चर्चा में है। हो…
Read More » -
जयराम ठाकुर बने हाटियों के मसीहा ,ट्रांनसगिरी क्षेत्र के सिरमौर निवासियों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त होने के बाद आज शिमला के पिटरहौफ में पूर्व मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर व भाजपा नेताओं के सम्मान में आयोजित आभार रैली में हाटी समुदाय ने जयराम ठाकुर को अपना मसीहा माना और उन्हें कंधे पर उठाकर फूलमालाओं व पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया 56 वर्षों से लटका हुआ यह मामला केंद्र सरकार के सहयोग से अब सिरे चढ़ा है जिससे सिरमौर के लगभग 2 लाख लोगों को लाभ होगा।
सिरमौर के ट्रान्सगिरी हाटी समुदाय के लिए अनुसूचित जनजातीय वर्ग में शामिल होना किसी उल्लास से कम नहीं था ।56…
Read More » -
मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की केन्द्रीय सरकार से शीघ्र सहायता की गुहार,2000 करोड़ की सहायता की मांग की ,गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर आपदा से हुई क्षति की पूर्ति के लिए राहत राशि की मांग की, इसके अतिरिक्त 2019_20 _2021 की 315 करोड़ की लम्बित राशि को भी जारी करने की मांग की,सुक्खू ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन व रक्षा मंत्री रामनाथ सिंह से भी मुलाकात की ।मुख्य मंत्री सुक्खू ने केन्द्रीय सरकार द्वारा 830 करोड़ की राहत राशि जारी करने के लिए आभार प्रकट किया है।
हिमाचल के मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केन्द्र सरकार से हिमाचल में भारी वर्षात-भूस्खलन व बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के पुनर्निर्माण…
Read More » -
No confidence for whom—पता चला है कि नया अपवित्र गठबंधन इंडिया मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला रहा है?पर किस के लिए ? अपने INDIA की परीक्षा के लिए या इंडिया को पहली परीक्षा में हराने के लिए? या मोदी सरकार के साथ विश्वास के साथ चल रहे साथियों की परीक्षा लेने के लिए,यह तय है कि नया अपवित्र गठबंधन INDIA हारेगा और एन डी ए गठबंधन जीतेगा लेकर INDIA के हारते ही विदेशी खुश होंगे और स्वदेशी निराश होंगे।
नया अपवित्र गठबंधन इंडिया मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है।पर एक बात निश्चित है…
Read More » -
सिरमौर के हाटियों को जनजातीय दर्जा देने के बाद श्रेय लेने की होड़,मामला 50 वर्षों लटका हुआ था अब जाकर प्रस्ताव पास हुआ,विधान सभा चुनाव से पहले सैद्धांतिक रूप से मोदी सरकार ने हाटियों को जनजातीय दर्जा देने की मंजरी दे दी थी लेकिन प्रशासनिक प्रक्रिया में समय लगने के बाद विधान सभा चुनाव में भाजपा को उतना लाभ नहीं हुआ था जिसकी अपेक्षा थी,कांग्रेस ने इस मुद्दे को राजनैतिक घोषणा कह कर लोगों को भड़काने का काम किया था,लोक सभा चुनाव में भाजपा को इसका लाभ निश्चित मिलेगा।अब हाटियों को जनजातीय दर्जा देने के बाद श्रेय लेने की होड़ सी लग गई है लेकिन क्षेय तो भाजपा को ही मिलना चाहिए जिसने गंभीरता से मुद्दे को अंजाम दिया है।
सिरमौर के हाथियों को अब जनजातीय दर्जा मिल गया है।अभी हाल ही में केंद्रीय सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी…
Read More » -
केन्द्रीय राहत दल हिमाचल में हुए बाढ़ और भूस्खलन से हुई क्षति का अनुमान लगाने के लिए हिमाचल पहुंचा ,हिमाचल के पदाधिकारियों से मिलकर प्रदेश में हुई क्षति के बारे में विस्तृत रिपोर्ट ली।हिमाचल के अधिकारियों ने पहाड़ी प्रदेश होने के कारण मुआवजा राशि देने के लिए अलग से मानदंड तय करने की मांग की और नुकसान का पैमाना अलग प्रकार से तय हो इसकी मांग की और यथाशीघ्र सहायता देने की मांग की। 8 सदस्यीय केन्द्रीय दर आपदा राहत विभाग के अवनीश कुमार के नेतृत्व में हिमाचल आया हुआ है।प्रदेश के मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू,नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सहायता हेतु पहले ही मिल चुके हैं।
केन्द्रीय आपदा राहत दल इन दिनों हिमाचल सरकार के उच्च अधिकारियों के साथ मिलकर प्रदेश में हुई क्षति का अनुमान…
Read More » -
भाजपा विधायक दल ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए एक महिने का वेतन देने का निर्णय लिया है, एक अच्छी पहल बाढ़ राहत को लेकर सत्ता पक्ष के बयान राजनीति से प्रेरित केंद्र सरकार ने अभी तक 364 करोड़ की सहायता राशि प्रदेश को भेज दी है,सरकार के मंत्री कह रहे हैं यह हमारा हक है,कांग्रेस विधायक दल ने अभी तक अपने वेतन से सहायता राशि देने का ऐलान नहीं किया।प्रदेश में आयी इस विपदा में राजनीति नहीं होनी चाहिए,केंद्रीय दल हिमाचल आकर नुकसान का जायजा ले रहा है उसकी रिपोर्ट के तुरंत बाद प्रधामंत्री अतिरिक्त सहायता की घोषणा करेंगे, सत्तारूढ दल को संयम रखना चाहिए,हिमाचल सरकार के सभी अधिकारी कर्मचारी भी एक महिने का वेतन बाढ़ राहत में दें, और एक मशाल कायम करें ।
गत दिनों हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी वर्षात के कारण हुये नुकसान का आंकलन करने के लिए केंद्रीय…
Read More » -
हिमाचल की जनता के मन में भय का माहौल बना हुआ है।हिमाचल में भारी वर्षात व बाढ़ का ट्रेलर समाप्त लेकिन वर्षात का दूसरा दौर फिर शुरू होने वाला है,प्रशासन सामान्य स्थिति को बहाल करने में जुटा लेकिन ट्राइबल एरिया में रेसक्यू औपरेशन आसान नहीं, कसोल कुल्लू से काफी पर्यटक व अन्य फंसे हुये लोग निकाले गये,चन्द्रताल में अभी तक बहुत पर्यटक बाहर निकालने बाकी,पुलिस महानिरीक्षक सतवन्त अटवाल का कार्य सराहनीय पूरा अपडेट जनता के सामने आ रहा है,कन्ट्रोल रूम में अधिक भीड़ की आवश्यकता नहीं है।
भयानक बाढ़ व भारी वर्षात से त्रस्त जनता अब धीरे धीरे सामान्य स्थिति होने की ओर आगे बढ़ रही है।…
Read More »