हिमाचल के मंदिर ट्रस्टों में पड़ी श्रद्धालुओं की चढ़त का उपयोग सनातन उत्थान व हिन्दु समाज के लिए उपयोग में लाया जाना चाहिए इसके लिए सरकार को आवश्यक कानून बनाना चाहिए,वैसे तो सभी मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से बाहर निकाल कर सभी मंदिरों को हिन्दुत्ववादी संस्थानों को शौपना चाहिए, एक रिपोर्ट के अनुसार इस समय हिमाचल के मंदिरों और शक्तिपीठों के पास 603 किलो सोना,235 किलो चांदी 320 करोड़ रुपए जमा हैं. हिन्दुत्वों के चढ़ावे का उपयोग केवल सरकारी उपयोग के लिए किया जा रहा है जो सरकार की मर्जी पर निर्भर करता है.अब सरकार मंदिरों में जमा अकूत सोना चांदी को सिक्कों में परिवर्तित कर उसका प्रोपर उपयोग करने के लिए MMTC से परामर्श लेने पर विचार कर रही है.
हिमाचल प्रदेश के मंदिर ट्रस्टों के पास पड़ी अकूत संपत्ति हिन्दुत्व के उत्थान के लिए उपयोग में लायी जानी चाहिए. मंदिर ट्रस्ट सरकारी नियंत्रण में होने के कारण हिन्दुत्व के उत्थान व हिन्दू समाज के लिए इस राशि व संपत्ति का उपयोग ठीक प्रकार से नहीं हो पा रहा है .हिन्दुत्व समाज लम्बे समय से सभी मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने की मांग कर रहा है.लेकिन इस पर अभी गंभीरता नजर नहीं आ रही.है.
गणेश दत्त.
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button
