
हिमाचल विधान सभा का वर्षाकालीन सत्र आज तक का सबसे लम्बा सत्र, पक्ष विपक्ष में तकरार के साथ हंसी-मजाक और वाकआउट का दौर भी चलता रहा,इस सत्र में विधान सभा अध्यक्ष ने विपक्ष को पूरा अधिमान दिया और एक निष्पक्ष अध्यक्ष होने का ऐहसास कराया,विपक्षी भाजपा ने भी अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां के सदन चलाने में विपक्ष को समय और सम्मान देने के लिए अध्यक्ष का धन्यवाद दिया है,हालाँकि पिछले सत्रों में विधान सभा अध्यक्ष विपक्ष के निशाने पर रहते थे लेकिन इस बार सदन में सरकार निशाने में रही ,मुख्य मत्री के साथ राजस्व म॔त्री विपक्ष के निशाने पर रहे हैं.और विपक्ष ने राजस्व मत्री जगत सिंह नेगी का एक प्रकार से बहिष्कार किया,सत्र के अंतिम दिन मुख्य म॔त्री ने सभी का धन्यवाद किया और विधान सभा अध्यक्ष ने सत्र को अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित कर दिया।
हिमाचल विधान सभा का वर्षाकालीन सत्र पूरी तरह आपदा को समर्पित रहा ,पक्ष विपक्ष ने प्रदेश में हुई भारी क्षति पर चिंता प्रकट की।सत्र के अंतिम दिन मुख्य म॔त्री ने विपक्ष से कहा कि यदि आप हमें केन्द्र सरकार के पास सहायता के लिए नहीं ले जाना चाहते हो तो आप अपने तौर पर तो अवश्य सहायता के लिए प्रयास करें।
नेताप्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सदन को बताया कि उन्होंने केन्द्र सरकार के समक्ष आपदा राहत का विषय उठाया और हम प्रयासरत हैं कि प्रदेश को आपदा से बाहर निकलने के लिए हरसंभव कोशिश करेंगे।
गणेश दत्त।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button
