भाजपा संविधान में मतदाता होते हैं लेकिन वोट नहीं पड़ते,निर्विरोध चुनाव होते हैं,राष्ट्रीय परिषद के सदस्य मतदाता होते हैं ,राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए उन्हें आमंत्रित किया जाता है,कुछ न्यूज चैनल वोट पड़ने और और वोट नहीं डाल सकेंगे जैसे समाचार डाल रहे हैं जो उचित नहीं है,पूर्व उपप्रधान मंत्री आडवानी जी और डाक्टर मुरली मनोहर जोशी जी के बारे में लिखा है कि वे इस बार वोट नहीं डाल सकेंगे,ऐसे समाचार अज्ञानतावश लिखे जाते हैं,भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में आजकल कभी मतदान नहीं हुआ है हमेशा निर्विरोध चुनाव होता है।
भारतीय जनता पार्टी के संविधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदाता होते हैं,उन्हें प्रदेश परिषद और राष्ट्रीय परिषद के सदस्य के रूप में जाना जाता है,वे अध्यक्ष के चुनाव में उपस्थित रहते हैं और ओम ध्वनी के साथ अध्यक्ष के चुनाव पर अपनी स्वीकृति देते हैं।
भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो पार्टी चुनाव के समय सभी संविधान की धाराओं का पालन करते हुए हर हर तीन साल बाद अध्यक्ष का चुनाव करती है।
आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नामांकन दाखिल होगा,केंद्रीय चुनाव अधिकारी ने चुनाव का पूरा सिड्यूल तय कर दिया है,एक ही नामांकन होगा लेकिन चुनाव प्रक्रिया के प्रावधान के अनुसार चुनाव में उम्मीदवार की घोषणा कल याने 20 जनवरी को होगी।
कयोंकि अध्यक्ष के नाम की घोषणा कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन की घोषणा पहले ही हो चुकी है,आज नामांकन और कल घोषणा राष्ट्रीय परिषद की मुहर लगेगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष का तीन साल का निर्धारित समय तय है।अध्यक्ष को लगातार दो बार चुना जा सकता है।
गणेश दत्त।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button
