♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

हिमाचल विधान सभा सत्र,विधायकों के शपथ के साथ साथ,विधान सभा अध्यक्ष का निर्विरोध चुनाव संपन्न,राज्यपाल के अभिभाषण में समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता करने का संदेश,विकास की निरंतरता बनाये रखने पर जोर,नयी सरकार को युवा व महिला वर्ग का भरपूर सहयोग व समर्थन मिला है,कुलदीप सिंह पठानियां अध्यक्ष की कुर्सी पर आसीन,मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का सदन के बीच दिल्ली दौरा ,मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट के बीच संतुलन बनाना कड़ी चुनौती।

हिमाचल प्रदेश विधान सभा का प्रथम सत्र विधान सभा सदस्यों के शपथ ग्रहण व विधान सभा अध्यक्ष के चुनाव व राज्यपाल के अभिभाषण के साथ ही आज संपन्न हो जायेगा।

  1. विधान सभा सत्र के बीच मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का दिल्ली दौरा फिर मंत्रिमंडल विस्तार की खबरों को बल प्रदान करता है।वर्तमान सत्र में कुलदीप सिंह पठानियां को विधान सभा अध्यक्ष बना कर कांग्रेस पार्टी ने पहला पड़ाव पार कर लिया है।
  2. राज्य पाल के अभिभाषण पर राज्य पाल महोदय राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने विकास की सतता व समाज के अंतिम व्यक्ति चिंता करने की अपने सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते कहा कि सरकार की नीतियां व कार्यक्रम समाज के कमजोर व शोषित वर्ग की चिंता करने के लिए बनाई जायेंगी।
  3. मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के लिए मंत्री मण्डल का गठन व जातीय क्षेत्रीय बरिष्ठता संतुलन बनाए रखना कड़ी चुनौती साबित होगा।लेकिन अभी तक के मंथन से लगता है कि मंत्रिमंडल में सिरमौर से हर्षवर्धन चौहान,सोलन से कर्नल धनीराम शान्डिल,कांगड़ा से चौधरी चन्द्र कुमार,सुधीर शर्मा,शिमला से बिक्रमादित्य सिंह,रोहित ठाकुर,,बिलासपुर से राजेश धर्मानी ,किन्नौर से जगत सिंह नेगी को मंत्री बनाया जा सकता है। कांगड़ा से रघुवीर सिंह बाली,आशीष बुटेल रामपुर से नन्दलाल,हमीरपुर से राजेन्द्र राणा,इन्द्र लखनपाल ,मण्डी से चन्द्र शेखर व बद्दी से रामकुमार में से किसी एक को विधान सभा उपाध्यक्ष व चीफ विह्प व विह्प बनाया जा सकता है।
  4. किसी बचे हुए बरिष्ठ विधायक को योजना आयोग का उपाध्यक्ष बना कर नवाजा जा सकता है।
  5. अंत में मलाईदार विभागों के आबंटन पर भी सभी की नजर रहेगी कि कौन सा विभाग किसे मले यह आगामी समय में देखना होगा।

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Check Also
Close
Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129